ED द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले अन्ना हजारे?

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया. इस बीच केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनके गुरु रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है. महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि गांव में मीडिया से बात करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली के सीएम को उनकी करतूतों की वजह से ईडी ने गिरफ्तार किया है. अन्ना ने दावा किया कि उन्होंने नई शराब नीति को लागू नहीं करने के लिए दो बार अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी. अन्ना ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को इससे बचने के लिए कहा था, लेकिन दुख की बात है कि वे नहीं माने और गिरफ्तार हो गए.

ज्यादा पैसा कमाने के लिए बनाई थी शराब नीति : अन्ना हजारे ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सोचा था कि वह ज्यादा पैसा कमाएंगे, इसलिए उन्होंने शराब नीति बनाई. मुझे उनके इस फैसले से दुख हुआ था और मैंने उन्हें दो बार पत्र लिखा. मुझे दुख था कि केजरीवाल जैसा इंसान शराब के लिए नीति बना रहा है. जिस इंसान ने एक वक्त में मेरे साथ काम किया था और शराब के खिलाफ आवाज उठाई थी. अन्ना ने कहा कि अगर केजरीवाल ने कुछ नहीं किया तो फिर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता. अब इस मामले में कानून अपना काम करेगा और जांच एजेंसियां जरूरी कार्रवाई करेंगी.

मुझे केजरीवाल के हालात पर कोई दुख नहीं है : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आगे कहा कि जब आंदोलन के वक्त अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हमारे पास आए थे, उस दौरान हमने उनसे कहा था कि आपको देश की भलाई के लिए काम करना है. लेकिन दोनों ने मेरी बातों को नहीं सुना. ऐसे में अब मैं उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा. इसके साथ ही मुझे अरविंद केजरीवाल के हालात पर कोई भी दुख नहीं है. हालांकि अन्ना ने कहा कि केजरीवाल ने कभी भी उनकी बात नहीं सुनी, इस बात का उन्हें दुख है.

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...