बदायूं हत्याकांड : दादी से मांगे रुपये और दो मासूमों की कर दी हत्या, जानें खौफनाक वारदात की पूरी कहानी ?

Time to write @

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्याकांड में नई जानकारी मिली है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए साजिद तथा जावेद बच्चों के घर पहुंचे और उनकी दादी से 5000 रुपये मांगे। इसके बाद दादी ने बच्चों की मां को बताया तथा फिर उन्होंने अपने पति विनोद से फोन करके उधार देने के बारे में पूछा। इसी बीच साजिद ऊपर पार्लर में चला गया और जावेद नीचे ही खड़ा रहा। इस दौरान पहला बच्चा उसके लिए पानी लेकर गया तो साजिद ने उसकी हत्या कर दी तथा जब दूसरा बच्चा चाय लेकर गया तो उसकी भी उसने पार्लर में ही हत्या कर दी।

वहीं जब तीसरा बच्चा ऊपर पार्लर में पहुंचा तो साजिद ने उस पर भी हमला किया। हालांकि वो वहां से भाग निकला। इसके बाद चीख-पुकार मची तो आरोपी साजिद मौके से भाग गया। हालांकि गली में लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो भागने में क़ामयाब रहा। वारदात के कुछ घंटों के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि साजिद पास के ही जंगलों में छिपा हुआ है तो पुलिस ने घेराबंदी की। बता दें कि इस दौरान साजिद ने पुलिस पर फायर किया तथा जवाबी फायरिंग में पुलिस ने साजिद को मार गिराया।

जल्‍द होगा पूरे मामले का खुलासा : डीएम मनोज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ तथ्याें का पता चला है लेकिन फिलहाल जांच चल रही है और सटीक जानकारी मिलने पर पूरा खुलासा किया जाएगा। आरोपी के बारे में अन्‍य बातों का पता लगाया जा रहा है और उसने बच्‍चों की हत्‍या क्‍यों की, इसका भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है और इसका जल्‍द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...