बहन फाउंडेशन की 2100 बहनों ने बाँधी पूर्व विधायक अजय कपूर को राखी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी कार्यक्रम में हुए शामिल ।

Time to write @

- Advertisement -

■ रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव ‘अन्ना’ : कानपुर

कानपुर : बहन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित राखी महोत्सव के दूसरे दिन गोविंद नगर के संजय गेस्ट हाउस में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर लगभग 2100 बहनों ने अपने भाई व पूर्व विधायक अजय कपूर को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बहनों ने अजय कपूर पर फूलों की वर्षा की, माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधकर आजीवन सुरक्षा का वचन लिया। जवाब में अजय कपूर ने भी बहनों की रक्षा का वादा दोहराया।


सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अजय कपूर के पहुंचते ही बहनों ने फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद एक-एक कर बहनों ने उन्हें राखी बांधी। इस अवसर पर अजय कपूर ने कहा, “राखी का सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह रक्षा सूत्र भाई को जीवन भर अपनी बहन की रक्षा करने की प्रतिज्ञा दिलाता है।”


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी शिरकत की और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, बिग बॉस फेम और राजस्थान की प्रसिद्ध नृत्य कलाकार गौरी नागौरी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बहनों के साथ सेल्फी लेकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन एंकर दीक्षा और शीतल ने किया, जबकि गायिका श्रेया और पिंकी ने अपने मधुर गीतों से उपस्थित बहनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राखी महोत्सव में दादा नगर, विवेकानंद नगर, फजलगंज, सरायमीता, गुजैनी गांव, जूही लाल कॉलोनी, परमपुरवा, गोविंद नगर कच्ची बस्ती, बर्रा 2, बर्रा गांव आदि क्षेत्रों की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर लाली गुप्ता, सोनिया लाम्बा, रानी कठेरिया, उर्मिला, शलिनी अग्निहोत्री, नेहा सिंह सेंगर, प्रेमावती, शशिकला, रचना राजपूत, मधु शर्मा, सरिता त्रिपाठी, पिंकी गुप्ता, शिप्रा अवस्थी, गायत्री परिहार, मोनिका शर्मा, नीलम साहू, सुमन गुप्ता, पूनम, रेहाना गुडिया, पूनम यादव, शारदा गुप्ता सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं । ऐसे में यह आयोजन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने का एक शानदार मंच साबित हुआ।



 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...