Time to write @

- Advertisement -

पटना: आज यानी 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे बीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जारी करेगा. बता दें कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट का ऐलान करेंगे. परिणाम जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.


फरवरी में हुई थी परीक्षा : बिहार बोर्ड ने BSEB कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी, 2024 तक पेन-पेपर मोड में करवाया था. इसके बाद सेम माह में आंसर शीट भी जारी की गई थी. आज दोपहर में रिजल्ट की घोषणा होगी। इसके बाद छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।


इस तरह करें रिजल्ट चेक : Bihar Board स्कोरकार्ड चेक करने के लिए विद्यार्थियों को BSEB के होम पेज पर उपलब्ध “परीक्षा रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद फिर “सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024” का चयन करना होगा. उसके बाद अपनी संबंधित स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, या प्रोफेशनल्स) चुनें और दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना चाहिए. जैसे ही आप ‘सबमिट’ पर क्लिक करेंगे, स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इस वर्ष कुल 13,04,352 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में मौजूद हुए थे, जिनमें से 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल हैं. परीक्षा प्रदेश भर के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर कराइ गई थी. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 5 मार्च को छात्रों व अभिभावकों को फर्जी कॉल के झांसे में आने के प्रति सचेत भी किया था. इस दौरान बोर्ड ने कहा था कि उसे पता है कि छात्रों और उनके अभिभावकों को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के अंक बढ़ाने के लिए कॉल आ सकती हैं. बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों से कहा है कि वे ऐसे कॉल के झांसे में बिल्कुल भी न आएं और इसकी जानकारी बोर्ड को जरूर दें.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...