सरकार ने बोर्नवीटा जैसे तमाम प्रोडक्ट्स को हेल्थ कैटेगरी से हटाने का लिया निर्णय, बच्चों की हेल्थ के लिए नुकसानदेह

Time to write @

- Advertisement -

HEALTH NEWS : आज की भागदौड़ भरी लाइफ में सेहत और खानपान का ध्यान रखपाना किसी जंग लड़ने जैसा होता है ऐसे में शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने का दावा करने वाले उत्पादों का सहारा लेना शायद लोगों को बेहद आसान लगता है, इतना ही नहीं युवा और बड़े लोगों के साथ बच्चों का खानपान भी माता पिता के लिए बड़ी चुनौती होती है ऐसे में हमारे देश में बच्चों की लम्बाई और शारीरिक ग्रोथ बढ़ाने का दावा करने वाले बॉर्नविटा जैसे तमाम हेल्‍थ ड्रिंक्स बाजार और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे हेल्थ ड्रिंक्स वाकई में आपके बच्चों के लिए सेहतमंद हैं भी या नहीं? आपके पास शायद जवाब न हो लेकिन इन प्रोडक्ट्स को भारत सरकार ने हेल्थ ड्रिंक्स के नाम पर बेवरेज में बेचने को लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है !


Bournvita Health drink


भारत सरकार के द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक अब बाजार में बॉर्नविटा जैसे तमाम ड्रिंक्स ई-कॉमर्स साइट पर हेल्थ ड्रिंक्स के नाम से नहीं बेचे जा सकेंगे, उद्योग मंत्रालय ने भी हेल्थ ड्रिंक्स पर देश की सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बताया गया है कि बॉर्नविटा और दूसरे बेवरेज को हेल्थ ड्रिंक्स कैटेगरी में अब नहीं रखा जाएगा, ऐसे में देश के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने वेबसाइट से बॉर्नविटा सहित सभी बेवरेज को ‘हेल्थ ड्रिंक्स कैटेगरी’ से हटाने के लिए कहा है. सरकार द्वार जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि विभाग के संज्ञान में आया है कि बॉर्नविटा सहित कुछ पेय पदार्थों को ई-कॉमर्स साइटों और प्लेटफार्म्स पर ‘हेल्थ ड्रिंक’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है !


बाल संरक्षण आयोग ने अपनी जांच में पायी कमी : सरकार के राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने अपनी जांच के बाद पाया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स कानून के तहत ‘हेल्थ ड्रिंक्स’ की कोई परिभाषा नहीं है. जिसको ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों और वेबसाइट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्लेटफॉर्म्स से बॉर्नविटा सहित अन्य सभी बेवरेज को ‘हेल्थ ड्रिंक्स’ की कैटेगरी से हटा दें, आपको बता दें कि एनसीपीसीआर ने चिट्ठी लिखकर बॉर्नविटा जैसे तमाम हेल्‍थ ड्रिंक्स और बेवरेज को बच्चों की हेल्थ के लिए नुकसानदेह बताया था. बोर्टवीटा जैसे तमाम प्रोडक्ट्स पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जांच रिपोर्ट आने के बाद डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) ने चिट्ठी लिखकर एडवाइजरी जारी की है.



 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...