रोहित शर्मा के शतक नहीं आया मुंबई के काम, पथिराना की घातक गेंदबाजी से चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से दी मात

Time to write @

- Advertisement -

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़- शिवम दुबे के अर्धशतकों और मथीशा पथिराना की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया, मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी, चेन्नई की इस टूर्नामेंट में चौथी जीत है और उन्हें सिर्फ 2 मैचों में हार मिली है।

14 अप्रैल यानी रविवार को चेन्नई और मुंबई की टीम मुकाबले मेंआमने-सामने थी, इस मुकाबले को चेन्नई ने शानदार खेल दिखाते हुए 20 रनों से अपने नाम कर लिया, बताते चले की मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया इस दौरान चेन्नई की टीम ने 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 6 विकेट खोकर महज़ 186 रन बना सकी, जिसके बाद चेन्नई इस मुकाबले में विजेता रहा, बताते चले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था, चेन्नई की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए अजिंक्य रहाणे और रचीन रवींद्र ने शुरुआती ओवरों में 5 और 21 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। दोनों ने 69 रनों और 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डैरी मिचेल ने 17 रन बनाए और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। वहीं मुंबई की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट चटकाए। रनों का पीछा करने उतरे मुंबई के बल्लेबाजों ने खूब जोर लगाएं लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलते हुए 105 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 23 रन, सूर्यकुमार यादव ने 0 रन, तिलक वर्मा ने 31 रन, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 रन, टिम डेविड 13 रन, रोमरियो शेफर्ड ने 1 रन और मोहम्मद नबी ने 4 रन बनाए। वहीं चेन्नई की तरफ से महिश पथिराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट चटकाए।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...