रणजी ट्रॉफी फ़ाइनल : स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर फिर बने संकटमोचक, अर्धशतक जड़कर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा !

Time to write @

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर शार्दुल ठाकुर प्रतिष्ठापरक रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लगातार दूसरे मैच में संकटमोचक बनकर सामने आए इस दौरान उनके द्वारा अर्धशतक (75 रन, 69 गेंद, तीन छक्के, आठ चौके) की मदद से मुंबइया टीम विदर्भ के खिलाफ रविवार से यहां प्रारंभ फाइनल में बिखरने से बच गई, जो 42वीं बार खिताब जीतने के लिए प्रयासरत है, वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य मुंबई की पहली पारी शार्दुल के अलावा ओपनरद्वय पृथ्वी शॉ (46 रन, 63 गेंद, पांच चौके) और भूपेन लालवानी (37 रन, 64 गेंद, चार चौके) की उपयोगी पारियों से अंतिम सत्र में 64.3 ओवरों में 224 रनों पर सीमित हुई। हालांकि विदर्भ की शुरुआत भी लड़खड़ा गई और पहले दिन खेल समाप्ति के वक्त उसने 13 ओवरों में 31 रनों के भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे।

रणजी ट्रॉफी में 48वीं बार फाइनल खेलने उतरे मुंबई की शुरुआत तो जानदार रही, जब पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। लेकिन यश ठाकुर (3-54) ने लालवानी को लौटाकर जैसी ही यह भागीदारी तोड़ी, अचानक विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया, इस क्रम में 30 रनों की वृद्धि पर छह बल्लेबाज लौट गए (6-111)। इनमें ओपनरों के अलावा मुशीर खान (छह रन), कप्तान अजिंक्य रहाणे (सात रन), श्रेयस अय्यर (सात रन) और हार्दिक तमोरे (पांच रन) के विकेट शामिल थे।

फिलहाल आठवें क्रम पर उतरे शार्दुल ने एक बार फिर जिम्मेदारी निभाई, जिन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल में मुंबई की जीत के दौरान न सिर्फ पहली पारी में शतक ठोका था वरन दोनों पारियों में दो-दो विकेट निकालकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड भी अपने नाम किया था। शार्दुल ने शम्स मुलानी (13) व तुषार देशपांडे (14) सहित बचे पुछल्लों के साथ मिलकर स्कोर सवा दो सौ तक पहुंचाया और अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। यश ठाकुर के अलावा हर्ष दुबे (3-62), उमेश यादव (2-43) व आदित्य ठाकरे (1-36) ने भी विकेट लिए।

स्कोर कार्ड

जवाब में खेलने उतरी विदर्भ की टीम भी लड़खड़ा गई। ओपनर अथर्व तायड़े (नाबाद 21 रन, 46 गेंद, दो चौके) तो क्रीज पर हैं। लेकिन उनके साथ पारी शुरू करने उतरे ध्रुव शौरी खाता नहीं खोल सके और तीसरे ही ओवर में शार्दुल ठाकुर (1-14) की गेंद पर पगबाधा हो गए। वहीं धवल कुलकर्णी (2-9) ने अमन मोखादे (8) व करुण नायर (0) को निबटा दिया। स्टंप्स के वक्त तायड़े के साथ आदित्य ठाकरे (शून्य) क्रीज पर थे।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...