योगी सरकार का महिलाओं को होली गिफ्ट, 1.75 करोड़ लोगों को निशुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

Time to write @

- Advertisement -

Report By : indiaNews24x7 Desk

उत्त्तरप्रदेश में योगी सरकार महिलाओं को होली का तोहफा देते हुए निशुल्क गैस सिलेंडर देने जा रही है. सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा. इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था. उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था. इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है. प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को 2 नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है.

योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था. इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई. द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है, इसके तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है. इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि का अतंरण किया था.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...