यूपी के जौनपुर में ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत

Time to write @

- Advertisement -

जौनपुर. तेज़ रफ़्तार के कहर ने आज एक परिवार के घर खुशियों के बीच मताम का माहौल उत्पन्न कर दिया जहाँ उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार 10 मार्च की सुबह एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. यह हादसा रविवार सुबह गौरा बादशाह पुलिस सर्कल के अंतर्गत प्रसाद कॉलेज के पास हुआ, घटना के बाद चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कार यू-टर्न ले रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. सभी मृतक बिहार के सीतामढी जिले के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

मृतकों की पहचान अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम और रिंकू के रूप में की गई है. घायलों के नाम जीतू शर्मा, मीना देवी और युग शर्मा हैं. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...