यश ठाकुर के पंच और पंड्या की तिकड़ी में फँसी गुजरात की टीम, लखनऊ की शानदार जीत

Time to write @

- Advertisement -

IPL 2024 : रविवार की शाम आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, इस मैच को लखनऊ ने यश ठाकुर की धारदार गेंदबाजी ली बदौलत जीत लिया,आईपीएल के इस 17वें सीजन में लखनऊ की ये तीसरी जीत है, बताते चले कि लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम महज 18.5 ओवर में 130 रनों पर ढेर हो गई और लखनऊ ने 33 रनों से इस मैच को जीत लिया, गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा राहुल तेवतिया ने 30 रन बनाए।


इस मुकाबले में अगर बात की जाए लखनऊ की टीम के प्रदर्शन की तो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस मैच में बेहद शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, जिसमे आज लखनऊ के लिए यश ठाकुर और क्रुणाल पांड्या ट्रंप का इक्का बनकर सामने आए, इस मुकाबले में यश ठाकुर और कुणाल पंड्या ने गुजरात के बल्लेबाजों को काफ़ी परेशान किया, यश ठाकुर ने 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जिसके चलते लखनऊ ने गुजरात को महज 130 रनों पर ही रोक दिया, इस मैच में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान स्टोइनिस ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए थे, इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 33 रन बनाए थे। वहीं आयुष बदुनी ने 20 रनों का योगदान दिया था। बात अगर गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी की करे तो। उमेश यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। तो वहीं दर्शन ने भी 2 विकेट चटकाए थे।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...