मोदी इन्हें छोड़ेगा नहीं, तेलंगाना में परिवारवादियों पर बरसे पीएम

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 17 मार्च को मुंबई में हुई INDI अलायंस की रैली का जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में इंडी अलायंस की रैली में विपक्ष ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए तो देश की हर मां-बेटी शक्ति का रूप है. मैं इन्हें शक्ति के रूप में ही पूजता हूं और इनकी रक्षा करने के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा दूंगा.

हर घोटाले के पीछे परिवारवादी : पीएम मोदी ने जनसभा में परिवारवाद पर आगे कहा कि परिवारवादियों का पूरा इतिहास आप उठाकर देख लीजिए. हमारे देश में अब तक जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनके पीछे आपको कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी. भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के लिए चाहे कितने भी कवर फायर कर लें, लेकिन इनकी एक एक लूट का हिसाब हम करेंगे. तेलंगाना के लोगों को लूटने वालों को मोदी छोड़ेगा नहीं, ये मोदी की गारंटी है.

BRS और कांग्रेस पर बोला हमला : इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरफ वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के लोगों के सपनों को कुचला है. वहीं, दूसरी ओर वो बीआरएस है, जिसने तेलंगाना के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करके सत्ता पाई और फिर जनता से विश्वासघात किया. पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के निर्माण के पहले 10 सालों तक बीआरएस ने तेलंगाना में जमकर लूट मचाई और अब कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना राज्य को अपना एटीएम स्टेट बना लिया है.

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...