ख़बरें देश दुनिया से

बीजेपी ने चुनाव आयोग से की मांग, एक्टर शिवराज कुमार की फिल्म पर लगे प्रतिबंध

Share

नई दिल्लीः देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रचार के लिए हर व्यक्ति अपनी कोशिश में लगा हुआ है। इस दिशा में बीजेपी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से एक्टर शिवराज कुमार की फिल्मों, विज्ञापनों और होर्डिंग के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। बीजेपी ने यह दावा किया है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। शिवराज कुमार की पत्नी गीता आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए शिमोगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। जिस वजह एक्टर को इस सप्ताह, उनके लिए प्रचार करते देखा गया था।


फिल्मों पर लगे प्रतिबंध : भाजपा ओबीसी मोर्चा विंग के कर्नाटक राज्य अध्यक्ष और बीजेपी नेता आर रघु ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखते हुए कहा कि शिवराज कुमार, राज्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं और अभी कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। अपने सिनेमा के प्रभाव और अपनी फैन फॉलोइंग की मदद से जनता के मत को प्रभावित कर रहे हैं।

कांग्रेस का करते दिखे थे प्रचार : आर रघु ने कहा, ” हम लोकतंत्र में हिस्सा लेने के उनके अधिकारों का आदर करते हैं, लेकिन चुनाव के दौरान सभी को समान मौके देना और अनुचित फायदे को रोकना जरूरी है।

बीजेपी ने तुरन्त कार्रवाई करने की रखी है मांग : उनके प्रभाव और असर को देखते हुए, रघु ने चुनाव आयोग से उनकी सभी फिल्मों, विज्ञापनों और होर्डिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

 

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑
Enable Notifications OK No thanks