IPL 2024

बटलर की पारी नारायण पर भारी, रोमांचक मुकाबले में RR ने KKR को 2 विकेट से हराया ।

Share

बेहद रोमांचकारी सीज़न बनकर दर्शकों को मनोरंजीत कर रहा है आईपीएल के ये 17वां सीजन, ऐसे में IPL 2024 का 31वां मुकाबला बेहद ही रोमांच से भरा हुआ रहा, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया यह मुकाबला ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों के लिए पैसा वसूल मैच था। ऐसे में राजस्थान ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 224 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर चेज कर लिया है। इस एक मुकाबले में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई है। इस मैच में एक-दो नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड बने हैं। बता दें कि इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया था। सुनील नारायण की आतिशी शतकीय पारी के कारण कोलकाता स्कोरबोर्ड पर 223 रन बना सकी। जिसे राजस्थान ने हासिल कर लिया है।

इस रन चेज से पहले भी सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम ही दर्ज था। राजस्थान ने किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2020 में 224 का लक्ष्य चेज किया था। अब राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ भी 224 का लक्ष्य चेज कर लिया है। मुकाबले में राजस्थान की जीत के हीरो रहे विस्फोटक बल्लेबाज जोश बटलर, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली है। बटलर अब आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे अधिक शतक विराट कोहली के नाम दर्द है। किंग कोहली ने आईपीएल में 8 शतक लगाए हैं, अब कोलकाता के खिलाफ शतक लगाकर बटलर इस लिस्ट में 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा भी जोश बटलर चेज करते हुए 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में अभी तक कोई भी बल्लेबाज चेज करते हुए 3 शतक नहीं लगा सका है।

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks