पंत, मैकगर्क की पारी और कुलदीप की घातक गेंदबाज़ी के आगे पस्त हुई लखनऊ की टीम

Time to write @

- Advertisement -

दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर मैकगर्क की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केएल राहुल एंड कंपनी को 6 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है. जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 35 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों के दम पर 55 रन बनाए


lsg vs dc match full highlights first time lucknow loss after 160 plus  score homeground ipl 2024 lucknow vs delhi | LSG vs DC: डेब्यू मैच में छाए  मैकगर्क, पहली बार घरआईपीएल के 26वें रोमांचक मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली ने लखनऊ को उसी के घर में 6 विकेट से हरा दिया इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए, वहीँ जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, ये मैच एकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा था। वहीं इस हार के बाद भी प्वाइंट टेबल में लखनऊ की टीम 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है, वहीँ दिल्ली की टीम जीत के बाद भी 4 अंको के साथ नौवें पायदान पर है। बताते चलें लखनऊ की टीम की तरफ से डिकॉक ने 18 और कप्तान के एल राहुल ने 39 रन बनाए। वहीं देवदत्त पाड्डीकल ने 3, मार्कस स्टोइनिस ने 8, निकोलस पूरन ने 0 और दिपक हुड्डा ने 10 रन बनाए। इसके अलावा आयुष बदोनी ने 55 रन, क्रुणाल पांड्या ने 3 और अर्शद खान ने 20 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने 3 और खलील अहमद ने 2 विकेट चटकाए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की तरफ से पृथवी शॉ ने 32, डेविड वॉर्नर ने 8, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 55, रिषभ पंत ने 41, ट्रिस्टन स्टबस ने 15 और शाही होप ने 11 रन बनाए। वहीं लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए और नबीन उल हक ने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...