चीनी टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर ग्रैंड स्लैम में पांच स्वर्ण पदक जीते 

Time to write @

- Advertisement -


17 मार्च को आयोजित वर्ल्ड टेबल टेनिस प्रोफेशनल लीग (डब्ल्यूटीटी) सिंगापुर ग्रैंड स्लैम में, चीनी टीम के खिलाड़ी वांग छुछिन और वांग मानयू ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल में स्वर्ण पदक जीते। पिछले दो दिनों में तीन युगल स्वर्ण पदक सहित, चीनी राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम ने कुल पांच पदक जीत

पुरुष एकल फ़ाइनल में, वांग छुछिन ने 11:6, 11:8, 13:11 से बढ़त बनाई और फिर ल्यांग जिंगखुन ने 11:9 के साथ कड़ा मुकाबला जीता। पांचवें गेम में, वांग छुछिन ने कई रोमांचक राउंड खेले और अंततः अपने प्रतिद्वंद्वी को 11:6 से हराकर चैंपियनशिप जीती। मैच के बाद वांग छुछिन ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा मन और शरीर पूरे खेल में शामिल था। मैंने जीत या हार के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा। क्योंकि मेरा पूरा ध्यान खेल पर रहता है। इस फाइनल से मुझे बहुत अनुभव हासिल हुए।

महिला एकल का फ़ाइनल बिल्कुल पुरुष एकल के बराबर है। वांग मानयू ने 11:8, 11:5 और 11:4 के साथ लगातार तीन गेम जीते। हालांकि चौथे गेम में वांग यिडी ने 11:7 से जीत हासिल की, पर वांग मानयू, जो बहुत अच्छी स्थिति में थीं, ने 11:1 के साथ चैंपियनशिप जीती। सिंगापुर ग्रैंड स्लैम अब समाप्त हो चुका है, चीनी राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम ने इसमें पाँच मेडल जीते।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...