IPL 2024

गिल की “गुजरात” ने हार्दिक की “मुंबई” को दिखाया आईना, रोमांचक मुक़ाबले में MI को 6 रनो से हराकार जीत के साथ किया आगाज

Share

IPL 2024 : आईपीएल 2024 में रविवार 24 मार्च को दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हरा दिया हैं। गुजरात ने अपने नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में जीत के साथ टूर्नामेंट आगाज किया है। वहीं मुंबई इंडियंस की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रोल किया जाने लगा। बता दें हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खेला और टीम को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक को वैसे तो काफी समय से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हार्दिक को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा को कैसे निर्देश दे सकते हैं? वह उनसे लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग करने के लिए कैसे कह सकते हैं?


चोट के बाद हार्दिक पांड्या की काफी समय के बाद इस मैच से क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई। वापसी के बाद हार्दिक फ्लॉप साबित हुए। मैच हार्दिक ने 3 ओवर गेंदबाजी की थी जिसमें उन्होंने 30 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया। इसके बाद बल्लेबाजी में भी हार्दिक कुछ खास नहीं कर पाए और महज 11 रन बनाकर आउट हुए।



इस मैच को जीतने के लिए गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 162 रन ही बना सकी और गुजरात ने 6 रन से मैच को जीत लिया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है।


 

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks