आयरलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी से राशिद खान ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड !

Time to write @

- Advertisement -

Sports desk : अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी के साथ इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन विकेट हासिल करके 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। राशिद ने यह उपलब्धि आयरलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हासिल की। दोनों टीमों के बीच शारजाह स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 25 वर्षीय गेंदबाज की विनाशक गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। उन्होंने टी20 में बतौर अफगानिस्तान टीम के कप्तान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड तैयार किया। राशिद ने चार ओवर में 19 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए।

राशिद ने नवरोज मंगल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पूर्व खिलाड़ी ने 2010 में ये कारनामा किया था। 14 साल तक उनका रिकॉर्ड कायम रहा लेकिन स्टार गेंदबाज ने 15 मार्च को खेले गए मुकाबले में इसे तहस-नहस कर दिया। मंगल ने आयरलैंड के खिलाफ चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

राशिद की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 149 रन पर रोक दिया। हालांकि, अफगानी टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 111 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। मोहम्मद इशाक के अलावा और किसी का बल्ला नहीं चला। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक 32 रन बनाए। आयरलैंड के बेंजामिन व्हाइट ने चार विकेट चटकाए। इस घातक प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेय ऑफ द मैच चुना गया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। अफगानिस्तान इस सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया है।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...