महिलाओं में आयरन की कमी को कैसे करें दूर ?

Time to write @

- Advertisement -

आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो मर्दों की तुलना में स्त्रियों में आयरन की कमी सबसे अधिक होती है। इसलिए स्त्रियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं स्त्रियों में आयरन की कमी को कैसे दूर करें। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आज से ही सीफूड, दाल, बीन्स, टोफू, हरी सब्जिया, पालक, केल और ब्रोकली आदि खाना प्रारम्भ कर दें। क्योंकि इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

लोहे के बर्तन का करें इस्तेमाल : महिलाओं में सबसे अधिक आयरन की कमी होती है। ऐसे में आपको लोहे के बर्तन में ही खाना पकाना चाहिए। क्योंकि लोहे के बर्तन में खाना बनाने से उसमें आयरन की मात्रा बढ़ जाती है और उस भोजन को करने से आयरन की कमी दूर होती है।

शरीफा खाएं : आयरन की कमी दूर करने के लिए आपको शरीफा खाना चाहिए। क्योकि इसमें सबसे अधिक आयरन पाया जाता है। जो शरीर में आयरन की कमी को तेजी से दूर करेगा।

विटामिन बी-12 का सेवन करें : आयरन की कमी को दूर करने के लिए विटामिन बी-12 को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। इसलिए आप अपने डाइट में रेड मीट, अंडा, मछली, शेलफिश को जरूर शामिल करें। क्योंकि इन चीजों में सबसे अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं उन्हें ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।

शरीर में आयरन की कमी किस कारण होती है? : दरअसल शरीर में आयरन की कमी का मुख्य कारण अधिक मात्रा में रक्तस्राव होना है। इसलिए स्त्रियों में सबसे अधिक आयरन की कमी होती है। क्योंकि स्त्रियों को हरे महीने पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। जिसमें रक्त अधिक मात्रा में बहता है। जिसके कारण स्त्रियों में आयरन की कमी होती है

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...

    बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...