उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में एयरफोर्स के जवान ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Share

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शुक्रवार को एयरफोर्स के जवान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर तलिया निवासी दीपक (28) संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता मिला। परिजन उसको फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक भारतीय एयरफोर्स में तैनात है। वह अपने घर छुट्टी में आया था। मृतक के चाचा ने बताया कि उसके आत्महत्या करने का कोई कारण परिजनों को ज्ञात नहीं है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks