दैनिक राशिफ़ल : 6 अप्रैल 2024

Time to write @

- Advertisement -

मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में मंदी रह सकती हैं, इसलिए थोड़ा परेशान रहेंगे। आज किसी उलझन में हैं, तो परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपका आज शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का योग बन रहा हैं। संपत्ति संबंधित विवाद में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना हैं।


वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों में निकलने की संभावना हैं। सरकारी कामों में असावधानी महंगी पड़ सकती हैं। किसी मित्र की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने की उम्मीद हैं। व्यापार संबंधी फैसले में भाइयों का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने में समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत जातकों को ट्रांसफर मिलने की संभावना हैं। कोई पुराना कर्ज भी काफी हद तक राहत दे सकता हैं।


कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन उपलब्धियां देने वाला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत बेहतर होने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में दुश्मनों पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता हैं। नौकरी कर रहे जातकों पर काम का लोड बढ़ सकता हैं। किसी से किया हुआ कोई वादा आज आप पूरे मन से पूरा कर सकते है।


सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने की उम्मीद हैं। अचानक लाभ मिलने से प्रसन्नता हो सकती हैं। निवेश संबंधी मामलों में रूचि जागेगी। दान धर्म के कार्य में समय निकलेगा। छोटे की गलतियों को माफ कर सकते हैं। व्यापार में परेशानी संभव हैं। पारिवारिक झगड़ों से रिश्तों में दरार पैदा होने का खतरा बन रहा हैं।


कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन अधिकारियों को हैरान करेगा। माता-पिता धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर सकते हैं। संतान जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहेगी। पुराना तनाव आज दूर हो सकता है।


तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

आज का दिन कई जरुरी चर्चाओं में बीतने की संभावना हैं। छोटे बच्चों की फरमाइश पूरी कर सकते हैं। घर को चमकाने में धन व्यय कर सकते हैं। नौकरी में कहीं दूर जाने का योग बन रहा हैं। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर बेवजह तनाव की स्तिथि रहेगी। पैतृक संपत्ति विवाद में सफल रह सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा परिणाम दे सकता हैं। निजी मामलों को बाहर के लोगों से शेयर करने से बचना होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना हैं। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता हैं। स्वास्थय बेहतर रह सकता हैं।


धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। जोखिम भरे काम में हाथ डालनेसे नुकसान हो सकता हैं। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। अनुचित खान-पान की आदतों से पेट ख़राब रह सकता हैं। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा।


मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आंख और कान खुले रखकर काम करें। किसी पर जल्दी भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता हैं। किसी से धन उधार लेने से बचें, अन्यथा भविष्य में परिणाम दुखद हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कोई जरुरी निर्णय लेने में जल्दबाजी हो सकती है।


मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। जरुरी कार्य समय रहते पूरे करने से लाभ मिलेंगे। आज चतुराई से दुश्मनों को हराने में सफल रहेंगे। धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। बड़ों के साथ आदर व सम्मान की भावना रहेगी।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

कानपुर मेट्रो ने रचा इतिहास : ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में हांसिल किया पहले स्थान के साथ मेरिट, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित...

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कानपुर मेट्रो ने...

12 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी औद्योगिक नगरी की तस्वीर, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, होटल ताज जैसे ब्रांड बनेंगे हिस्सा।

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर, जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में...

कानपुर में विश्व मधुमेह दिवस पर भव्य वॉकाथॉन: 60 से अधिक चिकित्सकों ने लिया हिस्सा, थीम “मधुमेह और कल्याण” पर जोर

@Report Amit Gupta Kanpur कानपुर : विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा और...

कानपुर: मिशन शक्ति के तहत सुभाष पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता और नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया...

@रिपोर्ट : रवि कुमार शर्मा - विशेष संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में...
Enable Notifications OK No thanks