दैनिक राशिफ़ल : 5 अप्रैल 2024

Time to write @


आज का मेष राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज पैसा कमाने की उत्सुकता आपको चैन से बैठने नहीं देगी। धन लाभ होने का योग बनेगा। अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐश्वर्य के लिए खर्च करेंगे। आज आप पुस्तकों पर खर्च करने वाले हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। नए मित्र बनेंगे।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

उपाय- गरीब लोगों को भोजन दान करें।


आज का वृष राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति के योग लेकर आया है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी को दिया हुआ वापस आने का योग बनेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, आज उनकी तलाश पूरी होगी है। बॉस के सामने चंचलता ना दिखाएं। भावनाओं पर काबू रखें। शाम होते मन में चंचलता उभरने लगेगी।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय- हरी दाल का दान करें।


आज का मिथुन राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बुद्धिमत्ता से काम लेने का है। आपके लिए नए रोजगार के अवसर खुलेंगे। जो लोग व्यापार में लगे हैं, उनकी उन्नति होने के योग हैं। किसी नए इन्वेस्टर के मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में कार्य करेंगे तो अधिक उन्नति प्राप्त होगी।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय- गुरु को या किसी वृद्ध को कोई वस्तु भेंट करें।


आज का कर्क राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

कर्क राशि वालों के लिए मन को काबू में रखकर निर्णय लेने का दिन है। आज आपकी बुद्धि चंचलता के कारण ठीक निर्णय नहीं ले पाएगी। इसीलिए किसी की सलाह से ही काम करें। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उन्हें सम्मान की प्राप्ति होगी। शिक्षकों को भी आज मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- किन्नरों को कोई वस्तु या मीठा भेंट करें।


आज का सिंह राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

सिंह लग्न वालों आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। महत्वपूर्ण निर्णय न लें। यदि आप साझेदारी में कोई काम कर रहे थे, तो आज सावधान रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अस्वस्थ हो सकता है। संतान की तरफ से किसी तरह की चिंता पैदा हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- काला

उपाय- कच्चे चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।


आज का कन्या राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन होने वाला है। मन की एकाग्रता बनाए रखें। शीघ्रता में कोई निर्णय न लें। पिता से कोई उपहार मिल सकता है। यदि भूमि का कोई विवाद चल रहा था, तो उसके सुलझाने का दिन है। अगर आप भूमि खरीदना चाहते हैं, तो अभी रुकना होगा।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।


आज का तुला राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी वकालत और इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें उन्नति प्राप्त होगी। विद्यार्थी मन की एकाग्रता के लिए प्रयत्न करते रहें। युवाओं के लिए विवाह के अवसर बनेंगे। जो युवा प्रेम विवाह करना चाहते थे, उनका प्रेमी नाराज हो सकता है।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय- पाठ्य सामग्री दान करें।


आज का वृश्चिक राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मान प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला है। आज आपके मन में क्रोध का आवेश कम होकर चंचलता के भाव पैदा होंगे। अपने आलस्य को त्याग दें। शत्रु स्वयं ही समाप्त हो जाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है, उनका विशेष ध्यान रखें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज धन इन्वेस्ट करने से बचना चाहिए।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- पर्पल

उपाय- शानि मंदिर में काली वस्तु दान करें।


आज का धनु राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बहुत अच्छा होने वाला है। आज आपके जीवन में बहुत अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आनंद देगा। शाम को जीवनसाथी के साथ ही भोजन करें। रोजगार की तलाश कर रहें युवाओं के लिए बहुत अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को शाम होते ही अच्छी सूचनाएं प्राप्त होगी।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

उपाय- कम से कम एक वृक्ष लगायें।


आज का मकर राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो युवा रोजगार में उन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, आज उन्हें उन्नति प्राप्त होगी। यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आज आपके लिए बहुत अच्छा दिन है। परंतु यात्रा थकाने वाली होगी।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- भगवान शिव को जल अर्पण करें।


आज का कुम्भ राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परंतु आपके मन में चंचलता के भाव बने रहेंगे। आज के दिन क्रोध को नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी के साथ आज आप मस्ती के मूड में रहने वाले हैं। आज घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद की स्थिति में शांत रहें।

आज का शुभ- अंक 6

आज का शुभ रंग- हल्का नीला

उपाय- मछ्लियों को आटा खिलाएं।


आज का मीन राशिफल (5 अप्रैल, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके मन में चंचलता के भाव के साथ क्रोध आ सकता है। मन को नियंत्रण में रखने के लिए पहाड़ों की यात्रा करने जा सकते हैं। आपके मन में चल रहे विचार आज सार्थक होते नजर आएंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय- बकरी को हरी घास खिलाएं।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ : शुभमन गिल ने फिर से मारी बाजी

CRICKET NEWS UPDATE : ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर शानदार फॉर्म में चल रहे...

कानपुर प्रीमियर लीग सीज़न फस्ट का ख़िताब हुआ सीसामऊ सुपरकिंग्स के नाम, मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर की टीम को 29 रनों से हराया

रिपोर्ट : अनुज सावरकर - कानपुर संवाददाता कानपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीनपार्क में चल रहे कानपुर प्रीमियर लीग...

महापौर से बोली मासूम : दादी अम्मा जी हमारे घर के आस पास कोई भी कर्मचारी सफाई करने नही आता, महापौर ने लिया एक्शन...

रिपोर्ट : अनुज सावरकर - कानपुर Kanpur Mahapour in Action : कानपुर की महापौर अपने निर्धारित कार्यक्रम महापौर आपके...
Enable Notifications OK No thanks