उत्तर प्रदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल को EDने किया गिरफ्तार

Share

देशभर में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है, लोकसभा चुनाव से पहले इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस कार्यवाही की जद में आ गए हैं, बताते चले की आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम गुरुवार देर शाम केजरीवाल के आवास पहुंची, फिर कुछ देर की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर राहत देने से इनकार कर दिया था.


Breaking: Arvind Kejriwal ने ED के समन का जवाब भेजा..पढ़ेंआइए जानते हैं कि दिल्ली शराब घोटाला क्या है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है…?

22 मार्च 2021- दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इस नई नीति से शराब व्यापार में माफिया राज खत्म होगा और सरकारी खजाने में बढ़ोत्तरी होगी. बता दें कि उस वक्त तक दिल्ली में शराब की 60 फीसदी दुकानें सरकारी और 40 प्रतिशत दुकानें प्राइवेट थीं.


17 नवंबर 2022- नई शराब नीति 2021-2022 को लागू कर दिया है. इस नीति में शराब कारोबार से सरकार को बाहर रखा गया और ये बिजनेस पूरी तरह से निजी हाथों में चल गया. नई शराब नीति में दिल्ली को 32 जोन में बांटा गटा था, हर जोन में 27 शराब की दुकाने रखी गईं थीं.


8 जुलाई 2022- दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि नई शराब नीति में घोटाला हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने शराब कारोबारियों को अनुचित फायदा पहुंचाया है. उन्होंने इस मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा. इस दौरान उपराज्यपाल ने भी कहा कि उनकी मंजूरी के बिना ही शराब नीति में बदलाव कर दिए. इसके बाद उपराज्यपाल ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की.


17 अगस्त 2022- इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया है. जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया, तीन रिटार्यड सरकारी अधिकारी, 9 बिजनेसमैन और 2 कंपनियों को मामले में आरोपी बनाया और सभी के ऊपर भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया.


28 जुलाई 2022- विवाद को बढ़ता देख दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को रद्द करने का फैसला किया. इसके बाद फिर से पुरानी नीति को लागू कर दिया गया. इस बीच 22 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई से मामले की जानकारी ली और फिर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया.


26 फरवरी 2023- इस मामले में ईडी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया. इसके बाद 4 अक्टूबर 2023 को AAP सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद 21 मार्च 2024 को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया.


 

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑
Enable Notifications OK No thanks