दर्दनाक हादसा: एसयूवी ने सीमेंट से लदे ट्रैक्टर में मारी जबरदस्त टक्कर, 8 की मौत, 3 गंभीर

Time to write @

- Advertisement -

बिहार के खगडिय़ा जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल, कार में सवार सभी लोग बारात से वापस लौट रहे थे. इस दौरान ट्रैक्टर से कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के मुताबिक कार में सवार बाराती चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे और इसी दौरान एनएच-31 पर यह हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास हुआ है.

सीमेंट से लदे ट्रैक्टर से हुई एसयूवी की सीधी टक्कर हो गई, एसयूवी गाड़ी पर सवार 8 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक कार में कुल 11 लोग सवार थे. घटना आज सुबह साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

23 स्कूल, 46 युवा वक्ता और एक बड़ा सवाल: दून इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी ‘शिक्षा बनाम रोजगार’ पर दमदार बहस

■ कानपुर के रतन लाल नगर में स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में युवा वक्ताओं ने प्रतियोगिता के दौरान...

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...