चार धाम यात्रा 2024: इस दिन से होंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन, जानें कब खुलेंगे पट

Time to write @

- Advertisement -

धर्म अध्यात्म : सनातन हिंदू धर्म के मुताबिक चारधाम का जीवन में विशेष महत्व बताया गया है। लगभग हर कोई ये चाहता है कि वो अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार चारधाम की यात्रा अवश्य करे। हालांकि ये हर किसी के लिए आसान नहीं होता। बता दें कि केदारनाथ-बद्रीनाथ पहाड़ों पर स्थित हैं, जिसके कारण यहां बर्फीले मौसम के चलते पूरे साल यात्रा संभव नहीं है। लिहाजा हर साल सिर्फ कुछ महीनों के लिए ही चार धाम की यात्रा की अनुमति मिलती है। वहीं इस साल 10 मई से चार धाम यात्रा की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में लोग बेसब्री से इस यात्रा के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपने आराध्‍य के दर्शन करके पुण्‍य प्राप्त कर सकें।

10 मई से कर सकेंगे केदारनाथ धाम के दर्शन : केदारनाथ एक पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां पर भगवान शंकर का ग्यारहवां ज्योतिर्लिंग स्थापित है। केदारनाथ में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं इस साल 10 मई से केदारनाथ मंदिर के पट खुल जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हर हर महादेव की गूंज से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठता है। पौराणिक कथाओं की मानें तो महाभारत काल में पांडवों ने भी केदारनाथ की यात्रा की थी। प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान किया जाता है।

12 मई से बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट : इसके अलावा बद्रीनाथ धाम के कपाट भी 12 मई को खुल जाएंगे, इस दिन से श्रद्धालु यहां के दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन बद्रीनाथ धाम के पट खुलने की तिथि की घोषणा की जाती है। गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के दिन से खुल जाएंगे। हर साल राजमहल में पंचांग गणना के बाद बराज पुरोहित बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकालते हैं। ये मुहूर्त पूर्व टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की कुंडली के आधार पर निर्धारित होती है।

आसान नहीं है केदारनाथ की यात्रा : बता दें कि गंगोत्री और बद्रीनाथ धाम की यात्रा सड़क माध्यम से आसानी से की जा सकती है। जबकि, यमुनोत्री और केदारनाथ यात्रा थोड़ी मुश्किल होती है। इनके लिए पैदल या खच्‍चर की मदद से यात्रा की जाती है। केदारनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अधिक पैदल चलना होता है। केदारनाथ ट्रेक 18-20 किलोमीटर लंबा है। इसके बावजूद हर साल लाखों भक्त केदारनाथ की यात्री पर जाते हैं।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks