गुड न्यूज़ टुडे : ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड सूची’ में शामिल की गई रामचरितमानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : भारत देश के लिए विदेश से एक बड़ी उपलब्धि भरी ख़ुशी की खबर आयी है जहाँ यूनेस्को ने रामचरितमानस, पंचतंत्र और सहृदयालोक-लोकन को बड़ा सम्मान देते हुए अपनी मेमोरी लिस्ट में शामिल किया है। यूनेस्को के इस कदम से भारत की धरोहर रामचरितमानस और पंचतंत्र की दंतकथाएं अब विश्व धरोहर बन गई है। बता दें कि भारत के तीन कृतियों को यूनेस्को ने ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर’ में शामिल किया है, बताते चले की यूनेस्‍को ने रामचरितमानस की सचित्र पांडुलिपियां और पंचतंत्र दंतकथाओं की 15वीं शताब्दी की पांडुलिपि को एशिया-पैसिफिक की ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर’ के साल 2024 के संस्‍करण में शामिल किया है। यह फैसला एशिया और प्रशांत क्षेत्र मामलों की विश्व स्मृति समिति यानी एमओडब्ल्यूसीएपी की 10वीं बैठक में लिया गया है, 7 से 8 मई तक मंगोलिया की राजधानी उलनबटोर में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस की सचित्र पांडुलिपियों, पंचतंत्र दंतकथाओं और सहृदयालोक-लोकन की पांडुलिपि: भारतीय काव्यशास्त्र का एक मौलिक पाठ को इस सूची में शामिल किया जाए। इस फैसले से देश की समृद्ध साहित्यिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया गया है।


Image

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...