विज्ञापन देने वालों की लगी लाइन, IPL 2024 के लिए JioCinema को मिले रिकॉर्ड 18 प्रायोजक और 250 विज्ञापनदाता

Time to write @

- Advertisement -

IPL 2024 के आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोसिनेमा को IPL के आज रात से शुरू हो रहे सीज़न के लिए 18 प्रायोजक और 250 से अधिक विज्ञापनदाता मिले हैं और कंपनियां डिजिटल स्ट्रीमिंग में विज्ञापन देने के लिए लाइन लगा कर खड़ी हैं। दर्शक 12 भाषाओं में वीडियो देख सकेंगे। पहली बार हरियाणवी में भी मैचों का आंखों देखा हाल सुनाया जाएगा।

वायाकॉम 18 के प्रवक्ता ने कहा कि डिजिटल दर्शक और विज्ञापनदाता हर किसी की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय अब अपने मोबाइल उपकरणों और कनेक्टेड टीवी पर TATA IPL देखना पसंद करते हैं और विज्ञापनदाताओं ने उपभोक्ताओं के रूझान के अनुसार डिजिटल दुनिया में अपना विज्ञापन बजट बढ़ा दिया है। हम नित नए प्रयोग कर रहे हैं , हमें उम्मीद है कि आने वाले हर सीजन में डिजिटल विज्ञापन पर खर्च तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापनदाताओं में ऑटोमोबाइल, मोबाइल हैंडसेट, बैंकिंग, ऑनलाइन ब्रोकिंग एंड ट्रेडिंग, क्रेडिट कार्ड पेमेंट सेक्टर में काम करने वाली कंपनियां शामिल है। IPL सीज़न में जियो सिनेमा की डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए ड्रीम 11 को-प्रेसेंटिंग प्रायोजक है जबकि टाटा मोटर्स, HDFC बैंक का पेज़ैप,SBI, क्रेड, AMFI, अपस्टॉक्स, चार्ज्ड बाय , थम्स अप, ब्रिटानिया, पेप्सी, पारले, गूगल पिक्सल, हायर, जिंदल स्टील, वोडाफोन, डालमिया सीमेंट्स, कमला पसंद और रैपिडो एसोसिएट प्रायोजक के रूप में शामिल हैं

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

@रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...