खबरें खेल जगत से

बदल गया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वज़ीरे आज़म, टीम को मिल गया नया हेड कोच, इन खिलाड़ियों को भी मिली जिम्मेदारी

Share

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलना है। ये सीरीज 18 से 27 अप्रैल के बीच खेली जानी है। अब इस सीरीज के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अजहर महमूद को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि मिकी आर्थर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद से ही पाकिस्तान को एक फुल टाइम कोच की तलाश थी।


बस छीनने ही वाली है शाहीन अफरीदी से पाकिस्तान की कप्तानी, इस धाकड़ बल्लेबाज  को मिल सकती है कमान - shaheen shah set to loose t20i captaincy pcb offer  babar azam for


अजहर के अलावा इन खिलाड़ियों को भी मिली जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए PCB ने वहाब रियाज को टीम का सीनियर मैनेजर बनाया है। वहीं मोहम्मद यूसुफ टीम के बैटिंग कोच होंगे और सईद अजमल को बॉल स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि सईद अजमल इससे पहले भी पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।


वर्ल्ड कप के बाद बदलाव

भारत में खेले गए 2023 वर्ल्ड कप में शर्मनाक तरीके से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे पहले बाबर आजम को कप्तानी से हटाकर शाहीन अफरीदी को T20 और शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया। लेकिन टी20 विश्व कप से ठीक से पहले बाबर को फिर से कप्तानी का जिम्मा सौंप दिया गया है। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम फिटनेस पर भी काम कर रही है, जिसके लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम फिलहाल काकुल आर्मी कैंप में सेना से ट्रेनिंग ले रही है


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks