पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी बेटी आसिफा भुट्टो को देंगे फर्स्ट लेडी का दर्जा

Time to write @

- Advertisement -

दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी अपनी बेटी आसिफी भुट्टो जरदारी को फर्स्ट लेडी का दर्जा देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति आसिफ ने बेटी को फर्स्ट लेडी बनाने का फैसला लिया है. वे जल्द ही इसकी घोषणा भी करने वाले हैं. बता दें कि पाकिस्तानी इतिहास में यह पहली दफा होगा जब देश का राष्ट्रपति फर्स्ट लेडी के लिए अपनी बेटी के नाम की घोषणा करेगा. आमतौर पर राष्ट्रपति की वाइफ ही फर्स्ट लेडी के रूप में जानी जाती हैं. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद आसिफा भुट्टो को फर्स्ट लेडी की जैसे विशेषाधिकार मिल जाएंगे.

आसिफा में दिखती है मां की झलक
बता दें कि आसिफा भुट्टो में लोगों को उनकी मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की झलक दिखती है. उनके भाषण को भी पाकिस्तान में लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. यही वजह से है कि उनके पिता आसिफ अली जरदारी उन्हें राजनीति में उतारना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिफा नेशनल असेंबली के लिए होने वाले उपचुनाव में शहदकोट सीट से लड़ने की तैयारी कर रही हैं. मालूम हो कि इस सीट पर उनके भाई बिलावल भुट्टो ने जीत दर्ज की है, आसिफ अली जरदारी और बेनजीर भुट्टो के तीन बच्चे हैं. इनमें आसिफा सबसे छोटी हैं. आसिफा की पूरी एजुकेशन ब्रिटेन में हुई है. उनकी बड़ी बहन बख्तावर भुट्टो की शादी लंदन के एक बिजनेसमैन से हुई है. आसिफा के भाई बिलावल भुट्टो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन हैं. उनकी मां और बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को एक जनसभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...