WPL 24 : दिल्ली ने गुजरात को हराकर लगातार सीजन 2 फाइनल में बनाई जगह

Time to write @

- Advertisement -

SPORTS DESK : दिल्ली कैपिटल्स ने विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा की तूफानी पारी के दम पर आखिरी लीग मैच में गुजरात जॉयंट्स को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली ने 8 मैचों में 12 अंक लेकर 5 टीमों की तालिका में शीर्ष पर रहते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. गुजरात की ओर से रखे गए 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 13.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए. शेफाली को उनकी दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के विजेता से रविवार को होगा. शेफाली वर्मा ने अपनी पारी में पांच छक्के और सात चौके लगाए. उन्होंने 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. जेमिमा रोड्रिग्स 38 रन बनाकर नाबाद रहीं. इससे पहले गुजरात का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और चौथे ही ओवर में उसे दो बल्लेबाज 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे. कप्तान बेथ मूनी पहले ही ओवर में खाता खोने बिना काप की गेंद पर आउट हुई.

भारती फुलमाली के 36 गेंद पर 42 रन और कैथरीन ब्राइस की नाबाद 28 रन की पारी नहीं होती तो गुजरात का स्कोर और खराब होता. दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी मरियाने काप ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए. शिखा पांडे और मिन्नू मनी को भी दो दो विकेट मिले. डी हेमलता (चार) को जेस जोनासेन ने बोल्ड किया. वहीं लौरा वोल्वार्ट ( सात ) को काप ने पवेलियन भेजा. पांचवें ओवर में गुजरात के तीन बल्लेबाज पवेलियन में थे जब स्कोर बोर्ड पर 16 रन टंगे थे.

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एशले गार्डनर (12) और फोबे लिचफील्ड (21 ) ने पारी को आगे बढाने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए 23 रन जोड़े. ऑफ स्पिनर मनी ने गार्डनर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. नौंवे ओवर में गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 39 रन था. मनी की गेंद पर राधा यादव ने लिचफील्ड का शानदार कैच लपका. पांच विकेट 11वें ओवर में 48 रन पर गिरने के बाद फुलमाली और ब्राइस ने पारी को संभालने की कोशिश की और 68 रन जोड़े. गुजरात की 8 मैचों में यह छठी हार है और वह 4 अंक लेकर तालिका में सबसे निचले क्रम पर रही.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...