WPL 2024 : विजेता RCB पर हुई पैसों की बरसात, हार के बावजूद भी दिल्ली को मिले इतने करोड़

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) का खिताब अपने नाम कर लिया है। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया। बैंगलोर के लिए फाइनल मुकाबला काफी आसान रहा, क्योंकि उन्होंने पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली को केवल 113 रन पर समेट दिया था। आइए बताते हैं कि चैंपियन बनने वाली आरसीबी को कितनी प्राइज़ मनी मिली तथा हारने के बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स को कितने करोड़ मिले।

किसे मिला कितना पैसा? : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने डबल्यूपीएल के पहले सत्र में चैंपियन बनने वाली टीम के लिए 6 करोड़ तथा उपविजेता यानी खिताबी मुकाबला हारने वाली टीम के लिए 3 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी रखी थी। दूसरे सीज़न यानी 2024 में भी इस प्राइज़ मनी में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्राइज़ मनी के रूप में 6 करोड़ रुपये मिले तथा उपविजेता रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले।

महिला RCB टीम ने जीता खिताब : बता दें कि आरसीबी की महिला टीम ने खिताब जीत बहुत बड़ा काम किया, क्योंकि बैंगलोर की पुरुष टीम पिछले 16 सीज़न में एक भी टाइटल नहीं जीत पाई। महिला टीम ने केवल दूसरे सीज़न में ही खिताब अपने नाम कर लिया।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...