WhatsApp ने भारत में शुरू की META -AI चैटबॉट की टेस्टिंग

Time to write @

- Advertisement -

देशभर में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस AI की डिमाण्ड को देखते हुए अब सोशल मीडिया साइट्स भी अपने ग्राहको को लुभाने के लिए नए नए प्रयोग कर रही है इसी कड़ी में व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी META ने भारत में AI-पावर्ड चैटबॉट मेटा AI की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. अमेरिका में रिस्ट्रिक्टेड ट्रायल्स की शुरुआती फेज के बाद, मेटा भारत सहित कई देशों में व्हाट्सएप पर मेटा AI-ड्रिवन चैटबॉट के लिए लिमिटेड टेस्टिंग के एक और फेज की शुरुआत कर रहा है, ऐसे में WABteaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर iOS और Android बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन को इंस्टॉल किया है. मेटा AI चैटबॉट को सर्च इंटरफेस से सीधे मेटा AI के साथ यूजर्स की बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए सजेशन्स और प्रॉम्प्ट्स को इंटीग्रेट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है


Here's how you can use ChatGPT on Whatsapp


व्हाट्सएप पर मौजूदा वक्त में नामित देशों में कुछ यूजर्स के लिए सर्च बार के भीतर मेटा AI इंटीग्रेशन को डिप्लॉय कर रहा है, जिन्होंने अपना ऐप अंग्रेजी में कॉन्फ़िगर किया है. इसके उलट, भारत में चुनिंदा यूजर्स के पास अब मेटा चैटबॉट को ऐप के टॉप बार से आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और चैटबॉट से कन्वर्सेशन कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को सर्च बार से Meta AI आइकन पर टैप करना होगा. इसके बाद यूजर्स OpenAI के ChatGPT या Google के Gemini की ही तरह चैटबॉट से बात कर सकते हैं, आपको बता दें कि सर्च बार में दिया गया यूजर इनपुट प्राइवेट रखा जाता है और मेटा AI को डिस्क्लोज नहीं दिया जाता. मेटा एआई द्वारा सर्च बार या मेटा AI कन्वर्सेशन के जरिए रिकमंडेड सब्जेक्ट्स लगातार रैंडम तरीके से जनरेट होते हैं और यूजर-स्पेसिफिक डिटेल्स से अप्रभावित होते हैं. गौर करने वाली बात ये है कि सर्च बार अभी भी अपने प्राइमरी काम के लिए बना हुआ है, जिससे यूजर्स ऐप के भीतर चैट, मैसेज, मीडिया और कॉन्टैक्ट्स को सर्च कर सकते हैं


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...