TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने ‘एकला चलो’ का नारा देते हुए विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A. को दिया बड़ा झटका, बंगाल की सभी 42 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी !

Time to write @

- Advertisement -

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने ‘एकला चलो’ का नारा देते हुए विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A. को बड़ा झटका दिया और रविवार को राज्य की सभी 42 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इनमें भाजपा से टीएमसी में आए प्रख्यात फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद के अलावा एक अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर यूसुफ पठान भी शामिल हैं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की कोलकाता रैली में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों को भेजा रहा है। भाजपा नेता पश्चिम बंगाल आ रहे हैं, लेकिन कितने नेता मणिपुर गए।

वहीँ ममता ने मंच से इशारे इशारे में न्यायपालिका पर भी कटाक्ष किया ,ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। न्यायपालिका से हाथ जोड़कर गुजारिश है कि कृपया करके आप लोग कुर्सी पर भाजपा के लिए बैठकर काम न करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह न्यायपालिका का बहुत सम्मान करती हैं।

शत्रुघन सिन्हा को आसनसोल सीट पर बरकरार रखा गया

ममता के संबोधन के बाद बाद पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। पार्टी ने एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से चुनाव मैदान में उतारा है। सिन्हा के साथ बिहार से आने वाले पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को बर्दवान पश्चिम से टिकट दिया गया है। पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

युसूफ पठान बरहामपुर से अधीर रंजन चौधरी को देंगे चुनौती

टीएमसी ने गुजरात के वडोदरा में रहने वाले क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी टिकट दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके इरफान पठान के भाई यूसुफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के सामने बरहामपुर सीट से टीएमसी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने कैश फॉर वोट में लोकसभा से निष्कासित हुई महुआ मोइत्रा को एक बार फिर कृष्णानगर से टिकट दिया है।

लोकसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची, सीट उम्मीदवार का नाम

कूच बिहार (आरक्षित) : जगदीश चंद्र बसुनिया
अलीपुरद्वार : प्रकाश चिक बारिक
जलपाईगुड़ी : निर्मल चंद्र रॉय
दार्जीलिंग : गोपाल लामा
रायगंज : कृष्णा कल्याणी
बालूरघाट : बिप्लब मित्रा
मालदा उत्तर : प्रसून बनर्जी
मालदा दक्षिण : शहनवाज अली रेहान
जंगीपुर : खलीलुर्रहमान
बरहामपुर : यूसुफ पठान
मुर्शिदाबाद : अबु ताहेर खान
कृष्णापुर : महुआ मोइत्रा
राणाघाट (एससी) : मुकुट मणि अधिकारी
बोंगांव : विश्वजीत दास
बैरकपुर : पार्थ भौमिक
दमदम : प्रो सौगात रॉय
बारासात : काकोली घोष दस्तीदार
बशीरहाट : हाजी नुरुल इस्लाम
जॉयनगर (एससी) : प्रतिमा मंडल
मथुरापुर (एससी) : बापी हलदर
डायमंड हार्बर : अभिषेक बनर्जी
जादवपुर : सयानी घोष
कोलकाता दक्षिण : माला रॉय
कोलकाता उत्तर : सुदीप बंधोपाध्याय
हावड़ा : प्रसून बनर्जी
उलूबेरिया : सजदा अहमद
सेरामपुर : कल्याण बनर्जी
हुगली : रचना बनर्जी
आरामबाग : मिताली बाग
तमलुक : देबांगशु भट्‌टाचार्य
कांथी : उत्तम बारिक
घाटल : दीपक अधिकारी देव
झारग्राम : कालीपाड़ा सोरेन
मेदिनीपुर : जून मालिया
पुरुलिया : शांतिराम महतो
बांकुरा : अरुप चक्रवर्ती
बिष्णुपुर : सुजाता मंडल
बर्दमान पूर्व : डॉ. शर्मिला सरकार
बर्दमान दुर्गापुर : कीर्ति आजाद
आसनसोल : शत्रुघ्न सिन्हा
बोलपुर : असित कुमार मल
बीरभूम :शताब्दी रॉय
नुसरत जहां व अर्जुन सिंह को टिकट नहीं

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में बंगाली फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां और कद्दावर नेता अर्जुन सिंह का नाम नहीं है। नुसरत जहां 2019 में टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट से जीती थीं। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में ही संदेशखाली आता है। भाजपा की तरफ से यहां से मोहम्मद शमी को उतारने की चर्चा है। वहीं पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद अर्जुन सिंह टीएमसी से नाराज हैं। जब उन्हें पता चला कि सूची में उनका नाम नहीं है तो वह रैली छोड़कर चले गए।

पार्टी ने दूसरी अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को भी टिकट नहीं दिया है। वह जादवपुर से चुनाव जीती थीं। उन्होंने कुछ दिन पहले लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र ममता बनर्जी को सौंपा था। पार्टी ने जादवपुर से सयानी घोष को टिकट दिया है।

TMC ने 16 सांसदों को रिपीट किया

तृणमूल कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 22 सीटों जीती थीं। पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए 16 सांसदों को रिपीट किया है। साथ ही इस बार कुल 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...