शिखर धवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, बोले अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं

Time to write @

- Advertisement -

भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। धवन ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि अगर मैं अब पीछे देखता हूं तो मुझे बहुत सारी यादें दिखती हैं और जब मैं आगे देखता हूं तो मुझे पूरी दुनिया दिखती है।


शिखर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- मैं अपने क्रिकेट सफर का यह अध्याय खत्म कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और आभार लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया! जय हिंद…


   शिखर धवन का सन्यास के बाद शेयर किया गया वीडियो    https://www.facebook.com/share/v/JvgpaSxnTNKzfbyD/

क्रिकेटर शिखर धवन ने 1 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में कहा- सभी को नमस्कार… आज मैं ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं। जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुनिया… मेरा हमेशा एक ही लक्ष्य था, भारत के लिए खेलना। ऐसा हुआ भी, इसके लिए मैं बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहले मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी… मदन शर्मा जी, जिनके सानिध्य में मैंने क्रिकेट सीखा।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...