ख़बरें देश दुनिया से

देश छोड़कर भागने वाले हैं राहुल और सोनिया गाँधी : गिरिराज सिंह

Share

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं ऐसे में अब वार और चुनावी प्रहार दोनों का दायरा बढ़ने लगा है इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है, गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस की 40 से भी कम सीटें आएंगी, इनका एजेंडा मुसलमानों को स्थापित करना है, ये लोग देश में इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं, गिरिराज ने कहा कि जब तक भारत में सनातन का बहुमत है तब तक यहां लोकतंत्र है, बताते चले बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमले बोलते हुए आगे कहा कि ये पंडित नेहरू ने भारत में हिंदुओं के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि जब 400 पार सीटें आएंगी, तो भारत का विकास, भारत की विरासत और काशी-मुथरा का विकास होगा। बता दें कि असम के सीएम सरमा ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा।


BJP leader Giriraj Singh attacked Rahul Gandhi and Sonia Gandhi on  statement of Congress leader Sam Pitroda | Sam Pitroda Controversy: गिरिराज  सिंह ने सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का 'गुरु' बताया,
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को छोड़कर भागने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इनको देश से कोई प्यार नहीं है। इस बार उनकी पिछली बार से भी कम सीटें आएंगी तथा वे भारत छोड़कर भागेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 40 से कम सीटें आएंगी


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks