झांसी जेल में कैदियों को कराया गया महाकुंभ के संगम जल से स्नान

Time to write @

JHANSI JAIL KUMBH SNAN : उत्तर प्रदेश की कई जेलों में बंदियों को महाकुंभ के पवित्र संगम के जल से स्नान कराया जा रहा है, इस क्रम में आज वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी कहे जाने वाले झांसी जिला कारागार में जेल अधीक्षक के द्वारा जेल में बंद कैदियों को संगम के जल से मंत्रोच्चार के साथ स्नान कराया गया ।
इस दौरान कारागार परिसर में कुम्भ जल से स्नान कराने के निर्देश के दौरान झाँसी जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जेल में पूजा-अर्चना के बाद संगम का जल पानी में मिलाकर बंदियों को स्नान कराया गया। जेल परिसर में सुबह सबसे पहले विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद संगम से विशेष वाहक से लाए गए जल को पानी में मिलाकर लगभग 1100  बंदियों को स्नान करवाया गया ।
रिपोर्ट : अमित रावत – झाँसी
    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...