नेपाल ने ‘एवरेस्ट, एमडीएच किचन मसालों ‘ पर लगाया प्रतिबंध, शुरू किया एथिलीन ऑक्साइड का परीक्षण

Time to write @

- Advertisement -

KATHMANDU : भारत और नेपाल के बीच इन दिनों कई मामलो को लेकर तनातनी की खबरें बहार निकलकर सामने आ रही है, हाल में ही नेपाली नोट पर भारतीय सीमा में आने वाले इलाकों के चित्र दर्शाय गए जिसे लेकर विवाद थम नहीं पाया था इसी बीच नेपाल ने दो भारतीय ब्रांडों-एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के आयात, उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इन मसालों में कीटनाशक, एथिलीन आक्साइड होने की आशंका को लेकर आई खबरों के बीच यह फैसला लिया है। नेपाल ने इन मसालों में एथिलीन आक्साइड की जांच भी शुरू की है, एथिलीन आक्साइड से कैंसर होने का खतरा होता है।



नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महाराजन ने बताया, एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के नेपाल में आयात पर एक सप्ताह पहले प्रतिबंध लगाया गया। हमने इसकी बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इन दो ब्रांडों के मसालों में एथिलीन आक्साइड के परीक्षण चल रहे हैं। अंतिम रिपोर्ट आने तक प्रतिबंध जारी रहेगा। इससे पहले हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (सीएफएस) ने कहा था कि इन मसालों में कीटनाशक, एथिलीन आक्साइड है जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था। सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने एमडीएच, एवरेस्ट के मसालों को वापस लेने का निर्देश दिया है, ब्रिटेन की खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसने इस साल की शुरुआत से भारत के मसालों में एथिलीन आक्साइड के लिए अतिरिक्त नियंत्रण उपाय किए हैं। एफएसए ने कहा कि एथिलीन आक्साइड के अधिकतम स्तर के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) है। ब्रिटेन में एथिलीन ऑक्साइड पर प्रतिबंध है।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...