लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय जलस्तर बढ़ने से JCO समेत 5 जवान शहीद

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : हर भारतीय के लिए आंखे नम करने वाली खबर सामने आयी है जो शायद हर हिन्दुस्तानी की ऑंखें भीगो देगी बताते चलें लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवान दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे। तभी अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसमें 5 जवान बह गये और उनकी जान चली गई। हादसे के बाद रक्षा अधिकारी के मुताबिक दौलत बेग ओल्डी इलाके में कल शाम नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक दुर्घटना में एक जेसीओ और चार जवानों सहित पांच भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।


बता दें कि शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था। यह चीन के साथ लगने वाली सीमा यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास है। सैनिक टी-72 टैंक द्वारा नदी कैसे पार की जाती है, इसका अभ्यास कर रहे थे। वो नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक से नदी का प्रवाह तेज हो गया।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...