आईपीएल के फाइनल में पहुंची KKR, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरायासे दी करारी शिकस्त

Time to write @

- Advertisement -

IPL 2024 KKRvSRH : आईपीएल का ये सीज़न 17 अपने अंतिम दौर में पहुँच चुका है ऐसे में मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल के पहले क्वालिफायर मुकाबले में KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स ) ने SRH ( सनराइजर्स हैदराबाद ) को 8 विकेट से हरा दिया. ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. वहीँ हैदराबाद टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 35 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंदों में 32 रन, पेट कमिंस ने 24 गेंदों में 30 रन और विजयकांत व्यासकांत ने 5 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए और नितीश रेड्डी ने 10 गेंदों में 9 रन बनाए। हैदराबाद के 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 13.4 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. केकेआर की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज़ने 14 गेंदों में 23 रन, सुनील नरेन ने 16 गेंदों में 21 रन, वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ 28 गेंदों में 51 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 58 रन बनाए. इस आसान जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल में पहुंच गई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल का टिकट कटाने के लिए एक और मौका मिलेगा.


IPL 2024 Qualifier 1 KKR vs SRH Match Highlights: कोलकाता ने चौथी बार कटाया IPL  फाइनल का टिकट... हैदराबाद के पास अब एक और मौका - IPL 2024 Qualifier 1 KKR vs


KKR vs SRH, Qualifier 1: IPL का बादशाह बनने से एक कदम दूर KKR, हैदराबाद अब  भी नहीं हुई बाहर | KKR vs SRH Live Score IPL 2024 Kolkata Knight Riders vs

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...