कानपुर नगर निगम द्वारा बाइकोंथान के साथ स्वच्छता अभियान शुरू, जोनवार निरीक्षण में सख्त कार्रवाई

Time to write @

- Advertisement -

■ रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव कानपुर

कानपुर नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और पारस हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित बाइकोंथान (साइकिल रैली) का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे नगर आयुक्त सुधीर कुमार और डीसीपी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, स्वच्छता कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


जोनवार निरीक्षण में कमियों पर सख्त कार्रवाई

अभियान के साथ-साथ नगर निगम ने जोनवार निरीक्षण और दैनिक भ्रमण कार्यक्रम भी चलाया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जोन-1 (फूलबाग और आसपास) : बिरहाना रोड पर सड़क में गड्ढा पाया गया। नगर आयुक्त ने तुरंत पैच वर्क कराने और प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। चार घंटे के भीतर गड्ढे की मरम्मत पूरी कर ली गई।

जोन-2 (वार्ड 25 और 26) : सफाई व्यवस्था की जांच में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। संबंधित सुपरवाइजर (एसएफआई) को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सफाई नायक का वेतन रोकने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए।

जोन-3 (वार्ड 36 और 92) : चार सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। संबंधित एसएफआई से स्पष्टीकरण मांगा गया, साथ ही वार्ड 92 के सफाई नायक का वेतन रोकने और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया।


कारगिल पार्क और मोतीझील में विशेष निरीक्षण

कारगिल पार्क के बाहर ठेलों, अव्यवस्थित पार्किंग और खराब सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने और सफाई में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी जोनों में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और सफाई नायकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सुबह 6:00 से 10:00 बजे तक अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने और कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया।

स्वच्छ और हरा-भरा कानपुर का संकल्प

नगर निगम ने जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल कानपुर की परिकल्पना को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि शहरवासियों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...