IPL 2024

IPL 2024 : रोमांचक मुक़ाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 4 रनों से हराया, रसेल बने मैन ऑफ द मैच

Share

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के तीसरे रोमांचकारी मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया, ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे, जिसमे आंद्रे रसेल (64) ने तूफानी अर्धशतक लगाया, वहिं जवाब में हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 204 रन ही बना सकी, और कोलकत्ता ने ये मैच 4 रनों से जीत लिया ।

इस रोमांचकारी मुकाबले में 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी बेहतर रही जहाँ सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा नेट के लिए 60 रन जोड़े, जिसके बाद हर्षित राणा ने इस साझेदारी को तोड़ा, उन्होंने मयंक को रिंकू सिंह के साथों कैच आउट कराया, मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों पर 32 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का लगा, जिसके बाद 71 के स्कोर पर SRH को दूसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा अभिषेक ने 19 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली और आंद्रे रसेल ने उनका शिकार किया। वहीं राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई, 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्कराम का विकेट चटकाया उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए। अगले ही ओवर में सुनील नरेन ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा दिया त्रिपाठी ने 1 छक्के की मदद से 20 गेंदों पर 20 रन बनाए, इसके बाद 17वें ओवर में हैदराबाद का 5वां विकेट अब्दुल समद के रूप में गिर गया, समद ने 11 गेंदों पर 15 रन बनाए। शाहबाज अहमद और हेनरिक क्लासेन ने छठे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी निभाई। आखिरी ओवर में अहमद पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसी ओवर में विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन भी अपना विकेट गंवा बैठे, हैदराबाद को जीत की ओर ले जा रहे क्लासेन ने महज़ 29 गेंदों पर 63 रन की ताबड़तोड़ शानदार पारी खेली, इस दौरान क्लासेन ने 8 छक्के लगाए। कोलकाता की ओर से हर्षित राणा को 3, आंद्रे रसेल को 2 और वरुण चक्रवर्ती-सुनील नरेन को 1-1 सफलता मिली।


KKR ने बनाए थे 208 रन : इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 208 रन बनाए थे। आंद्रे रसेल 25 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा फिलिप साल्ट (54) ने भी अर्धशतक लगाया। रमनदीप सिंह ने 35 और रिंकू सिंह ने 23 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन को 3 और मयंक मारकंडे को 2 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस को 1 सफलता मिली, लेकिन आज के मैच का ट्रंप कार्ड साबित हुए हर्षित राणा और आंद्रे रसल, बैटिंग और गेंदबाजी दोनों से कमाल दिखाने वाले रसल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks