IPL 2024 : जीत की पटरी पर लौटेगी मुंबई एक्सप्रेस, यह दिग्गज खिलाड़ी होगा टीम में शामिल

Time to write @

- Advertisement -

लगातार तीन मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विश्व के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी की तारीख सामने आ गई है। सूर्यकुमार यादव जल्द ही इस सीजन का अपना पहला मैच खेलते दिखेंगे, क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने फिट घोषित कर दिया है। सूर्यकुमार ने एनसीए में लगभग हर तरह के टेस्ट को पास कर लिया है।

सभी टेस्ट किए पास : BCCI के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि सूर्यकुमार ने एक रेगुलर टेस्ट को छोड़कर बाकी सभी टेस्ट पास कर लिए हैं, जो कि एनसीए से रिटर्न टू प्ले सर्टिफिकेट पाने के लिए जरूरी हैं। आज एक और टेस्ट होना बाकी है, जिसके बाद तस्वीरें और स्पष्ट हो जाएंगी।

मुंबई को मिलेगी मजबूती : सूर्यकुमार पिछले कुछ सीजन मुंबई के लिए सबसे जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं और इस सीजन में लगातार तीन मैच हारने वाली मुंबई की टीम को प्लेइंग इलेवन में उनकी कमी भी महसूस हुई है। उनके जगह पर आए पंजाब के खिलाड़ी नमन धीर अभी तक लय नहीं पकड़ पाए हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम को जीत की पटरी पर वापस लाने के लिए ‘मिस्टर 360 डिग्री’ की आवश्यकता होगी।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...