IPL 2024 : धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, ऋतुराज गायकवाड का मिली जिम्मेदारी, RCB से पहला मैच खेलेगी टीम

Time to write @

- Advertisement -

IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2024) की शुरुआत से एक दिन पहले कप्तान बदलने की घोषणा की है. टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोडऩे का फैसला किया है. उनकी जगह 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड टीम की कमान संभालेंगे. इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा.


2022 में भी धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 के सीजन में भी कप्तानी छोड़ी थी, तब रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और फिर से धोनी को कमान संभालनी पड़ी. इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया.

2020 सीजन से सीएसके के लिए खेल रहे गायकवाड : महाराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गायकवाड 2020 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं. अब तक चार सीजन में उन्होंने 52 मैच खेले हैं और 39.07 की औसत और 135.52 के स्ट्राइक रेट से 1797 रन बना चुके हैं.

 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

दून इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव

  कानपुर शहर के लोकप्रिय व प्रतिष्ठित रतन लाल नगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के कलर्स विभाग में दीपावली...

ऐमजॉन-फ्लिपकार्ट पर स्वदेशी स्ट्राइक, कानपुर में व्यापारियों ने भरी स्वदेशी हुंकार’

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : दीपावली की चकाचौंध से पहले कानपुर के कोपरगंज बाजार में स्वदेशी...

कानपुर धमाके पर पाकिस्तानी हैंडल से फर्जी दावा: 8 सैनिकों की मौत की अफवाह, एजेंसियां साजिश की जांच में जुटीं

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिस्री बाजार के पास मरकज मस्जिद के निकट बुधवार की रात...

“क्या धोनी जॉइन करेंगे मुंबई इंडियंस? वायरल तस्वीर ने IPL 2026 से पहले मचाई सनसनी”

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आइकॉनिक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को...
Enable Notifications OK No thanks