भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने भागवत गीता थामे ली शपथ, वीडियो वायरल

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : भारत में भले ही 400 पार का नारा काम न किया हो लेकिन ब्रिटेन में संपन्न हुए चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास रचते हुए एकबार फिर से लेबर पार्टी ने बंपर जीत हासिल करते हुए सत्ता में पुनः वापसी की है। लेबर पार्टी ने इस चुनाव में 400 से ज्यादा सीट हासिल कर के अपना 14 साल का वनवास खत्म किया है। एक तरफ जहां लेबर पार्टी बंपर जीत हासिल करने में कामयाब रही तो दूसरी ओर अपने 37 साल की सीट बचाने में नाकामयाब हुई। भारतीय मूल की कंजर्वेटिव पार्टी की शिवानी राजा ने लेबर पार्टी की गढ़ मानी जाने वाली लीसेस्टर ईस्ट से बंपर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।



मंगलवार को शिवानी ने ब्रिटेन के पार्लियामेंट में जिस अंदाज़ में शपथ ली उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल शिवानी ने हिंदू धर्म के सबसे बड़े ग्रंथ भागवत गीता को हाथ में लेकर शपथ ग्रहण किया। बता दें कि शिवानी के पिता गुजरात के रहने वाले हैं। हालांकि शिवानी का जन्म ब्रिटेन में ही हुआ है। इस बार के चुनाव में भारतीय मूल के 26 सांसद बने हैं। बता दें कि ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 650 में से 410 सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 121 सीटों पर जीत मिली। शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट में 14, 526 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजेश अग्रवाल को 4,426 वोटों से हराया। ये सीट पिछले 37 वर्षों से कंजर्वेटिव पार्टी के खाते में थी।



 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

कानपुर में विश्व मधुमेह दिवस पर भव्य वॉकाथॉन: 60 से अधिक चिकित्सकों ने लिया हिस्सा, थीम “मधुमेह और कल्याण” पर जोर

@Report Amit Gupta Kanpur कानपुर : विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा और...

कानपुर: मिशन शक्ति के तहत सुभाष पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता और नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया...

@रिपोर्ट : रवि कुमार शर्मा - विशेष संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में...

कार्बाइड युक्त पटाखों के उपयोग बने 105 मरीजों के जीवन मे अंधकार का कारण, अस्पतालों में आंखों की क्षति के मरीजों संख्या पहुँची 3...

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : दीपावली के उत्सव ने इस बार कानपुर में कई परिवारों के...

कानपुर की हवा बनी ‘साइलेंट किलर’: दिवाली की चमक ने घेर लिया जहरीला धुंध, AQI 300 पार—बच्चों और अस्थमा मरीजों के लिए खतरे की...

@रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव – कानपुर कानपुर : दीवाली की रौनक अभी बाकी है, लेकिन कानपुर की हवा ने त्योहार...
Enable Notifications OK No thanks