भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, रोहित का अर्धशतक, हार्दिक ने चटकाए 3 विकेट

Time to write @

- Advertisement -

T20 WORLD CUP :  भारत और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला बुधवार, 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. इस मुकाबले में भारत ने हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया. जहां गेंदबाजी अच्छी हुई. वहीं, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण ने भी भारत ने अपना दबदबा कायम किया. जिसमें भारत की टीम ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर विश्व कप में पहली जीत अपने नाम दर्ज की. टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलनें उतरी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करनें उतरी आयरलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामनें पूरी तरह नीस्त ओ नाबूत हो गए. और पूरी आयरलैंड टीम 16 ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई. आइरिश बल्लेबाज गैरेथ डेलानी एकमात्र ऐसा बल्लेबाज रहे जिन्होंने 20 रनों के आकड़े को पार किया है, जिन्होंने कुल 26 रन बनाए, भारत के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाज़ी की भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हार्दिक पांड्या ने चटकाए. जिन्होंने चार ओवर में 1 ओवर मेडन डाला, और तीन विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने मात्र 27 रन ही दिए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट और सिराज-अक्षर ने एक-एक विकेट अपनें नाम किया.


T20 World Cup: भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, हार्दिक ने चटकाए 3 विकेट,  रोहित का पचासा

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए थे. 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बिना किसी मशक्कत के 12.2 ओवर में टार्गेट को चेज कर लिया. रोहित शर्मा ने मैच में शानदार अर्धशतक लगाया और 37 गेंदों में 52 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हो गए. हालांकि ओपनिंग करने आए विराट कोहली ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए और वे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित के बाद ऋषभ पंत ने अच्छी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. ऋषभ ने 20 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली. ये पारी इसलिए औऱ भी अहम हो जाती जब पिच पर ज्यादा उछाल होता है क्योंकि तब गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आती है. रोहित औऱ ऋषभ ने बड़ी सूझबूझ से बल्लेबाजी की, जिसका बाकी के विश्व कप मैचों में भारतीय टीम को फायदा होगा.


टी20आई में कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत

43 – रोहित शर्मा —- 43 – एमएस धोनी —- 32 – विराट कोहली


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...