ख़बरें शोशल मिडिया से

Google ने जारी किया मल्टीव्यू फीचर, एक ही स्क्रीन पर चार वीडियो देख सकेंगे यूजर्स

Share

यदि आप भी यू ट्यूब के शौकीन हैं और खूब वीडियो देखते हैं। इसके अलावा एक साथ कई सारे वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती है। Google ने आखिरकार मल्टीव्यू फीचर जारी कर दिया है। YouTube के इस फीचर को पिछले साल टीवी यूजर्स के लिए जारी किया गया था।



यूट्यूब टीवी का मल्टीव्यू फीचर अब लाइव; अधिक जानकारी जानें | ज़ी बिज़नेसYouTube के मोबाइल यूजर्स अब एक साथ, एक ही स्क्रीन पर चार वीडियो देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप अलग-अलग चैनल के चार अलग-अलग वीडियो देख सकेंगे, हालांकि इस फीचर को फिलहाल केवल आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है।

Reddit पर कई यूजर्स ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। 9 TO 5 Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी के लिए मल्टी विंडो फीचर कुछ गेम के लिए ही हैं। _oh_jay even नाम के एक रेडिट यूजर ने YouTube एप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक साथ चार वीडियो प्ले हो रहे हैं।

यदि आपके पास भी आईफोन या आईपैड है तो आप अपने YouTube एप को अपडेट करके इस फीचर का आनंद ले सकते हैं। YouTube एप का नया वर्जन 8.11 है। आईओएस यूजर्स के लिए तो मजे हैं लेकिन एंड्रॉयड वालों को अभी इंतजार करना होगा।

बता दें कि हाल ही में YouTube ने क्रिएटर स्टूडियो के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें AI से बनाए गए वीडियो को अल्टर्ड करने के लिए कहा गया है। आसान शब्दों में कहें तो वीडियो बनाने वालों के बताना होगा कि उनका वीडियो एआई से बनाया गया है।

 

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks