गौरवांजली समिति ने धूमधाम से मनाया अपना 20वाँ विदूषी सम्मान समारोह, 300 से अधिक होनहारों को किया सम्मानित

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव

KANPUR : उत्तरप्रदेश की मशहूर संस्कृतिक संस्था गौरवांजली द्वारा आज कानपुर के काकादेव स्थित BSS एजुकेशन सेंटर में 20वाँ विदुषी सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सांसद रमेश अवस्थी द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया । इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ अवध दुबे, सचिव गौरव निगम, डॉ नंदनी रस्तोगी, डॉ लता कादंबरी, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ नीतिशा मल्होत्रा, नेहा निगम, डीजे अभिषेक तिवारी ने दीप प्रज्वलन में हिस्सा लिया । इस दौरान कार्यक्रम में कानपुर के करीब 100 से अधिक स्कूलों के 300 छात्रों के साथ करीब 75 से अधिक अध्यापकों अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया । इस दौरान कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने नृत्य व गायन से अपनी प्रतिभा का मंचन कर सभी का मन मोह लिया ।


कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी द्वारा शहर के अनेको प्रतिष्ठित स्कूलों के होनहारों के साथ साथ प्रदेश के कई टीचर्स को उनके उत्कृष्ट शिक्षा अध्यन और सेवा के लिए सम्मानित किया गया ।

इस दौरान प्रमुखता से परितोष इंटरनेशनल स्कूल, साउथ सिटी पब्लिक स्कूल, कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्रभात पब्लिक स्कूल, साईं एप्पलवुड पब्लिक स्कूल, कन्या कुंज पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल, एएनयू गर्ल्स इंटर कॉलेज व यू.सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था । इस दौरान इन प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 300 से अधिक होनहारों के साथ अध्यापकों को सर्टिफिकेट के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।



इस मौके पर बी.एस.एस. एजुकेशन सेंटर की डायरेक्टर श्रीमती महिमा बाजपेई, रिमझिम शुक्ला, डॉ. अवध दुबे , आई.एम. रोहतगी, डॉ. रचना अवस्थी, तिरंगा समूह के नरेंद्र शर्मा, डॉ. उमेश पालीवाल, जेट निटवियर से बलराम नरूला, BSS के संस्थापक सुरेश चंद्र वाजपेई, अभिषेक तिवारी एडवोकेट एंड फाउंडर गौरव निगम, आशीष वाजपेई, अनुराग श्रीवास्तव अन्ना, नैना सिंह चौहान, आकांक्षा गुप्ता, मंजू आनंद, सौम्या श्रीवास्तव, नेहा निगम, शुभी श्रीवास्तव, हिमेश निगम आदि लोग उपस्थित । कार्यक्रम का संचालन शहर के जाने माने एंकर प्रतीक त्रिवेदी के द्वारा किया गया ।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...