उत्तर प्रदेश

दून इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव

Share

 

कानपुर शहर के लोकप्रिय व प्रतिष्ठित रतन लाल नगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के कलर्स विभाग में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व को समझाने के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा व आरती के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने दीया सज्जा और रंगोली जैसी रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। विद्यालय की सहायक प्राचार्या मोनिका जॉन ने रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया। विजयी विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक सरदार अमरप्रीत सिंह और प्रबंधक हर्षप्रीत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. कृष्णा चौहान ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की प्रशंसा की और उन्हें दीपावली की बधाई दी। वहीं, हेड मिस्ट्रेस पूजा कपूर ने बच्चों को प्रसाद वितरित करते हुए पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस बार उत्सव को बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए मनाया जाए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सेल्फी कॉर्नर पर तस्वीरें खींचीं और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि उन्हें पर्व के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान किया।

Anurag Srivastava

खबरों की दुनिया में अनुराग श्रीवास्तव का सफर 2009 से शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। पत्रकारिता जगत में कानपुर संवाद समाचार पत्र से सफ़र शुरू करते हुए, स्टार न्यूज़, वॉइस ऑफ़ इंडिया, सी न्यूज़, सहारा समय, बंसल न्यूज़, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बीते 16 साल से क्राइम, राजनितिक, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन से जुडी हर छोटे-बड़े विषयों की ख़बर पर पकड़ रखते हैं। अनुराग श्रीवास्तव फिलहाल इंडिया न्यूज़ 24x7 .कॉम में बतौर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। खाली समय में क्रिकेट खेलने, घूमने, फिल्‍में/वेब सीरीज, न्यूज़ चैनल देखने और किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं।

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks