अयोध्या

BJP छोड़ BSP में शामिल, मायावती ने सच्चिदानंद को दिया यूपी की इस हॉट सीट से उम्मीदवारी का तोहफ़ा

Share

सियासी उठापठक के बीच एक खबर उत्त्तरप्रदेश से है जो लोगों के बीच हैरान और परेशान करने वाली है, दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने यूपी की अयोध्या लोकसभा सीट पर जिस प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई है वो काफी हैरान करने वाला है. बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या से सच्चिदानंद पांडेय ‘सचिन’ को लोकसभा का टिकट दिया है. बता दें कि सच्चिदानंद पांडे ने हाल ही में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं

बता दें कि 13 मार्च को सच्चिदानंद पांडे ने लखनऊ में बसपा का दामन थाम लिया था. इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी मौजूद रहे. वहीं सच्चिदानंद पांडे राजनीतिक करियर की बात करे तो उन्होंने अपना राजनीतिक सफर साल 2012 में बतौर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था. इस दौरान वह विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे. भाजपा की तिरंगा यात्रा और भारत स्वाभिमान यात्रा में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही. वहीं मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान विदिशा विधानसभा सीट पर भी इन्होंने भाजपा के लिए काम किया.

Share

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks