BJP ने ‘झांसी की रानी’ और ‘रामायण के राम’ को दिया मौका, 5वीं सूची में कई दिग्गजों के नाम काटे, देखें लिस्ट ?

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : आखिरकार BJP कई जिलों से लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतज़ार खत्म हुआ लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मंडी से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं वरूण गांधी का टिकट कट गया है। मेनका गांधी का नाम लिस्ट में है, सुल्तानपुर से वो दावेदारी पेश करेंगी। इस लिस्ट में यूपी बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।


बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट में मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम शामिल है। वहीं कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल का टिकट कंफर्म हो गया है। अरुण गोविल को मेरठ से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वरूण गांधी का नाम लिस्ट में नहीं है। उनकी वहीं उनकी मां मेनका गांधी को टिकट दिया गया है। बीजेपी की पांचवीं सूची के आने से पहले कानपुर के मौजूदा सांसद बीजेपी नेता सत्यदेव पचौरी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सार्वजनिक चिट्ठी भेजी थी। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाए। कानपुर से जो नाम सामने आया है वो काफी चौकाने वाला है क्यों की इस सीट से बड़े बड़े नाम लिस्ट में थे लेकिन पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी के नाम पर मोहार लगाई


  बीजेपी की पाँचवी लिस्ट में आने वालों प्रत्याशियों के नाम की सूची इस प्रकार है बिहार से भाजपा उम्मीदवार   
पश्चिम चंपारण – संजय जायसवाल
दरभंगा – गोपाल जी ठाकुर
मुजफ्फरपुर – राज भूषण निषाद
महाराजगंज – जनार्दन सिंह सिग्रिवाल
पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
अररिया- प्रदीप कुमार सिंह
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
मधुबनी- अशोक कुमार यादव
सारण – राजीव प्रताप रूडी
उजियारपुर – नित्यानंद राय
बेगूसराय – गिरिराज सिंह
नवादा – विवेक ठाकुर
पटना साहिब – रविशंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र – रामकृपाल यादव
आरा- राजकुमार सिंह
बक्सर – मिथिलेश तिवारी
सासाराम – शिवेश राम


उत्तर प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार ( बाकी बचे सीटों पर )
सहारनपुर- राघव लखनपाल
मुरादाबाद- सर्वेश सिंह
मेरठ-अरुण गोविल
गाजियाबाद- अतुल गर्ग
अलीगढ़-सतीश गौतम
हाथरस -अनूप वाल्मीकि
बदायूं-दुर्विजय सिंह शाक्य
बरेली-छत्रपाल सिंह गंगवार
पीलीभीत-जितिन प्रसाद
सुल्तानपुर-मेनका गांधी
कानपुर-रमेश अवस्थी
बाराबंकी-राजरानी रावत
बहराईच-अरविंद गोंड


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

ऐमजॉन-फ्लिपकार्ट पर स्वदेशी स्ट्राइक, कानपुर में व्यापारियों ने भरी स्वदेशी हुंकार’

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : दीपावली की चकाचौंध से पहले कानपुर के कोपरगंज बाजार में स्वदेशी...

कानपुर धमाके पर पाकिस्तानी हैंडल से फर्जी दावा: 8 सैनिकों की मौत की अफवाह, एजेंसियां साजिश की जांच में जुटीं

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिस्री बाजार के पास मरकज मस्जिद के निकट बुधवार की रात...

“क्या धोनी जॉइन करेंगे मुंबई इंडियंस? वायरल तस्वीर ने IPL 2026 से पहले मचाई सनसनी”

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आइकॉनिक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को...

कानपुर में 13 साल के बच्चे ने मैगी के लिए चुराई बहन की सगाई की अंगूठी, दुकानदार की सूझबूझ से बची सगाई

■ रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक हैरान करने वाला...
Enable Notifications OK No thanks