अनंत-राधिका की शादी ने बढ़ाया मुंबई में होटलों के रेट्स, 13 हजार वाले रूम का किराया लाखों के करीब ?

Time to write @

- Advertisement -

MUMBAI : एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की काफी चर्चा है। सब लोग अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर काफी उत्सुक नज़र आ रही है। शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। ऐसे में इस शादी को अटैंड करने के लिए उत्सुकता का माहौल है जिसे लेकर मुंबई में फाईव स्टार होटलों की आक्यूपेंसी और टैरिफ में भारी बढ़ोतरी हो गई है। इतना ही नहीं कुछ होटल वेबसाइट्स की रिपोर्ट केअनुसार जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने वाली है वहां आस पास सारे बड़े होटल बुक हो गये हैं। जो बचे हैं उनका किराया इतना बढ़ गया है कि अच्छे अच्छे बिजनेसमैन अफोर्ड न कर पायें. रिपोर्ट के मुताबिक एक होटल में कमरों की टैरिफ 14 जुलाई को ₹91,350 प्रति नाइट है। आम दिनों में इस होटल में रूम टैरिफ प्रति नाइट ₹13,000 रहता है। परंतु इस बात की अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि शादी में आने वाले मेहमानों को कहां ठहराया जाएगा।



प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को प्रति रात्रि ट्रेवल बुकिंग वेबसाइट्स पर ट्राइडेंट बीकेसी में रूम टैरिफ ₹10,250 प्लस टैक्स रहा। इतना ही नहीं 15 जुलाई को प्रति रात्रि ₹16,750 प्लस टैक्स है। इसके अलावा 16 जुलाई को ₹13,750 प्लस टैक्स तक रहने वाला है। यदि आप इस होटल में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक कोई कमरा बुक करना चाहते हैं तो ऐसा बताया जा रहा है कि इस समय एक भी कमरा उपलब्ध नहीं है। इन तिथियों के लिए होटल की वेबसाइट पर सभी कमरों को ‘sold out’ बताया जा रहा है। शादी 12 जुलाई को है और इसके साथ ही 13 जुलाई को अंतिम कार्यक्रम होने वाला है। शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को तय हुआ है।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...